पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल के कार्यकाल में आपदा प्रबंधन के लिए खरीदी गई जिम्नी अब चकराता के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में उपयोग की जा रही है। दुर्गम क्षेत्रों में लगातार हो रही आपदाओं के बीच यह वाहन आपदा टीम के लिए मददगार साबित हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में यह जिम्नी वाहन जिलाधिकारी आवास पर खड़ा रहता था और निजी इस्तेमाल में लिया जाता था। कई दिनों तक वाहन का उपयोग नहीं होने के कारण यह अपेक्षित रूप से आपदा प्रबंधन कार्यों में इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था।

अब जिम्नी को चकराता क्षेत्र में तैनात आपदा टीम के उपयोग में लाया जा रहा है। दुर्गम और आपदा प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में इसकी क्षमता का लाभ मिल रहा है। आपदा की सूचना मिलने पर टीम इस वाहन से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।
चकराता क्षेत्र में बारिश के दौरान कई स्थानों पर सड़क और संपर्क मार्ग प्रभावित होने के कारण छोटे और सक्षम वाहनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जिम्नी आपदा प्रबंधन टीम के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

