उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर वेनू अग्रहरी डिंगरा की नियुक्ति की है। शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, आयोग के नामित अध्यक्ष का कार्यकाल 6 जनवरी 2025 को समाप्त होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किए जाने के संबंध में पूर्व में जारी कार्यालय ज्ञापों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही जनपद देहरादून निवासी बेनू अग्रहरी डिंगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।

