उत्तराखंड शासन में पांच सचिवालय अधिकारियों के दायित्व बदले !!

उत्तराखंड शासन ने सचिवालय में तैनात पांच अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों के तहत अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • गजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव – गजेंद्र सिंह वर्तमान में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा गृह विभाग में तैनात हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ सचिवालय प्रशासन विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है।
  • विवेक कुमार जैन, संयुक्त सचिव – विवेक कुमार जैन वर्तमान में बाध्य प्रतीक्षारत थे। उन्हें नियोजन विभाग एवं औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व दिया गया है।
  • ललिता गुरुरानी, उप सचिव – ललिता गुरुरानी भी वर्तमान में बाध्य प्रतीक्षारत थीं। उन्हें ग्रामीण निर्माण विभाग एवं खेलकूद विभाग में तैनात किया गया है।
  • हीरा सिंह बसेड़ा, उप सचिव – हीरा सिंह बसेड़ा वर्तमान में सिंचाई विभाग एवं मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ मंत्रिपरिषद (गोपन) विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है।
  • रणवीर सिंह रावत, अनु सचिव – रणवीर सिंह रावत वर्तमान में बाध्य प्रतीक्षारत थे। उन्हें परिवहन विभाग में तैनात किया गया है।