उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल के दायित्वों में बदलाव किया है। अवकाश पर चल रहीं रिद्धिम अग्रवाल से आईजी लॉ एंड ऑर्डर का प्रभार हटा दिया गया है। अब यह जिम्मेदारी आईजी नीलेश आनंद भरणे को दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव रिद्धिम अग्रवाल के अनुरोध पर किया गया है। शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।


