चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान !!

चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए।

वहीं सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं, बर्फबारी के बाद चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बता दें कि आज लोखंडी, जाड़ी, कुनैन, अमराड़, झबराड़, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही।