कोटद्वार सीट से बीजेपी विधायक ऋतु खंडूरी का नाम आज राज्य के इतिहास में दर्ज हो गया है। ऋतु खंडूरी भूषण को उत्तराखंड प्रदेश में निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।
प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने इसकी घोषणा करते हुए विधायक ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने की बात कही है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/03/img-20220326-wa0012728612963743205469-1024x682.jpg)
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी ने हालिया चुनाव में पिता की ही विधानसभा सीट कोटद्वार से चुनाव लडा, जहां से साल 2012 के विधानसभा चुनाव में बतौर मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में पिता की हार का बदला लेने के साथ ही ऋतु खंडूरी ने प्रदेश में अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाल कर इतिहास बनाने का भी काम किया है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor