उत्तराखंड में सभी पेंशनरों को जल्द मिलेंगे ‘पेंशनर पहचान पत्र’, शासन ने जारी किए आदेश !!

उत्तराखंड शासन ने राज्य के पेंशनरों को ‘पेंशनर पहचान पत्र’ जारी करने के संबंध में विभागीय प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में सचिव डॉ. वी. षण्मुगम ने निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने और संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के लिए अधिकृत किया है।

यह निर्णय गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर ऑर्गनाइजेशन, उत्तराखंड की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के कार्यवृत्त के आधार पर लिया गया है। शासन ने विभाग से इस संबंध में त्वरित कदम उठाते हुए की गई कार्यवाही की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा है।