उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारी हुए विभाग से सेवानिवृत्त, एक IG तो दूसरा ASP !!

उत्तराखंड पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को अपनी लंबी प्रशासनिक सेवा पूर्ण कर विभाग से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इनमें आईजी इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा करण सिंह नगन्याल तथा एएसपी विकासनगर पंकज गैरोला शामिल हैं।

दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की और स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।