उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में संपन्न विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की संस्तुति के आधार पर रिक्त हुए चार पदों पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के तहत तीन निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (CO) तथा एक पुलिस उपाधीक्षक को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति पाने वाले निरीक्षकों में नदीम अतहर, राजेश साह और प्रदीप पंत शामिल हैं, जिन्हें पुलिस उपाधीक्षक (CO) बनाया गया है। वहीं अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नति मिली है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नई तैनाती दिए जाने की संभावना है। यह पदोन्नतियां पूर्व में हुई DPC के सापेक्ष रिक्त हुए चार पदों के क्रम में की गई हैं।

Editor

