उत्तराखंड सरकार ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ वन अधिकारी शरद सिंह नेगी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। मंत्रिपरिषद विभाग की ओर से इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है।
शासनादेश के अनुसार शरद सिंह नेगी को मुख्यमंत्री के सलाहकार (पलायन आयोग एवं रिवर्स माइग्रेशन) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है। नेगी भारत सरकार में डीजी फॉरेस्ट (महानिदेशक वन) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तराखंड सरकार के पलायन आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।


