राजनैतिक दावेदारों के लिए आज अग्नि परीक्षा का दिन, आज जारी होगी भाजपा व कांग्रेस की प्रत्याशी सूची !!

विधानसभा के चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बृहस्पतिवार तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाने की पुष्टि की।

वंही टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में भी लगातार मंथन का दौर जारी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस भी आज अपने कुछ उम्मीदवारों का एलान कर सकती है।

कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

कल यानी शुक्रवार से प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव के नामांकन शुरू हो जाएंगे।

28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे।

इसके बाद 29 जनवरी को नामांकन की छंटनी होगी।

31 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।