स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड के दो कार्मिकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मानित किया जाएगा।
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्रेणी में उत्तराखंड के घटना नियंत्रण अधिकारी (Incident Control Officer) विपिन कुमार चाचरा को सराहनीय सेवा पदक (MSM) के लिए चुना गया है। वहीं कारागार सेवा श्रेणी में मुख्य प्रहरी कौशल किशोर को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
हालांकि, इस बार उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस पदकों की प्रमुख श्रेणियों में जगह नहीं मिल पाई है। वीरता पदक (GM), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) और सराहनीय सेवा पदक (MSM) जैसी प्रमुख श्रेणियों में उत्तराखंड पुलिस का कोई नाम शामिल नहीं है।
ऐसे में स्वतंत्रता दिवस 2026 के राष्ट्रीय पदक वितरण में उत्तराखंड पुलिस को इन प्रमुख पदकों के मामले में खाली हाथ रहना पड़ा है। हालांकि, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और कारागार सेवा के दो कार्मिकों का सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन उत्तराखंड के लिए राहत की बात है।
वंही प्रतिनियुक्ति में तैनात उत्तराखंड कैडर के IPS अधिकारी IG सेंथिल अबुदई को CISF कोटे / सर्विस में सराहनीय सेवा पदक (MSM) मिला है।

Editor

