टिहरी जनपद के लंबगांव थाना क्षेत्र के केतन लाल हत्याकांड में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस मामले की विवेचना टिहरी जिला पुलिस नहीं, बल्कि CBCID (क्राइम ब्रांच-क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) करेगी।
अपर सचिव गृह तृप्ति भट्ट ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर शासन के निर्णय से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि लंबगांव थाने में दर्ज मुकदमा, जिसमें BNS की धारा 103(1), 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत अभियोग दर्ज है, की विवेचना CBCID से कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
यह मामला 8 जून 2026 को 18 वर्षीय केतन लाल की मौत के बाद सुर्खियों में आया था। मामले में हत्या के आरोपों के साथ-साथ बाद में नाबालिग लड़की से जुड़े आरोपों को लेकर भी अलग मुकदमा दर्ज हुआ, जिससे प्रकरण और संवेदनशील हो गया।
मामले को लेकर मृतक के परिजनों और विभिन्न संगठनों की ओर से निष्पक्ष जांच की मांग भी उठती रही है। अब शासन के निर्णय के बाद CBCID पूरे प्रकरण की नए सिरे से विवेचना करेगी।


Editor

