इस IPS अधिकारी को मिलने जा रही मानव अधिकार आयोग की भी जिम्मेदारी, जल्द जारी होगा आदेश !!

IG पूरण सिंह रावत के रिटायरमेंट के बाद से मानव अधिकार आयोग में रिक्त पड़ी IG की कुर्सी पर शासन जल्द ही एक IPS की ताजपोशी करने जा रहा है।

सूत्रों की माने तो IG विम्मी सचदेवा को IG हेडक्वार्टर के साथ साथ IG उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर जल्द ही शासन इससे जुड़े आदेश जारी कर देगा।