HOFF सहित यह IAS, IPS व IFS हो रहें इस साल रिटायर, अन्य अधिकारियों को मिलेगी इनकी बड़ी जिम्मेदारी !!

जहां एक तरफ आज प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू रिटायर हो रहे हैं वंही कई अन्य अधिकारी भी इसी वर्ष अपनी अपनी सेवा व विभाग से विदा हो जाएंगे।

बात करें इस वर्ष रिटायर हो रहे अन्य अधिकारियों कि तो IAS कैडर में जून के महीने में सचिव अरविंद ह्यांकी व दिसम्बर में सचिव विनोद प्रसाद रतूडी रिटायर हो जाएंगे। वंही अक्टूबर में सचिव विजय यादव  तो अगस्त में आईएएस अधिकारी उदय राज सिंह भी रिटायर हो जाएंगे।

IPS अधिकारियों की बात करें तो DIG इंटेलिजेंस सुखबीर सिंह भी इसी वर्ष मई माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इस वर्ष सबसे बड़ा बदलाव वन विभाग में देखने को मिलेगा जहां महकमें के मुखिया अनूप मलिक भी अप्रैल माह में रिटायर हो रहे हैं। HOFF के साथ साथ IFS कपिल कुमार जोशी जुलाई माह में तो IFS विजय कुमार दिसम्बर माह में रिरायर हो जाएंगे।