उत्तराखंड पुलिस में बतौर SI नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 222 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती !!

उत्तराखंड सरकार ने दरोगाओं की सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 222 पदों पर दारोगा भर्ती होगी। भर्री का जिम्मा UKPSC को सौंपा गया है। 31 जनवरी से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गई है।

उत्तराखंड पुलिस में दरोगाओं की काफी कमी चल रही है, जिसके चलते विभाग लंबे समय से भर्ती को लेकर तैयारी में जुटा था। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65 पदों पर जबकि उप निरीक्षक अभिसूचना के 43 पदों पर यह भर्ती होगी। वंही रिजर्व पुलिस PAC के 89 व फायर सर्विसेज (अग्निशमन) के 25 पदों के लिए भर्ती भी होगी।