सरकार ने भाजपा के 84 नेताओं को निकायों में पार्षद के रूप में मनोनीत कर दिया है। हल्द्वानी नगर निगम के साथ प्रदेश की 12 नगर पालिका व 10 नगर पंचायतों में यह मनोनयन किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने मनोनीत पार्षदों से अपने निकायों में विकास की रफ्तार बढ़ाने को कहा है। मंगलवार को मीडिया को भट्ट ने बताया कि सरकार ने नगर निगम हल्द्वानी में आठ, नगर पालिका परिषद सितारगंज में पांच, रामनगर में पांच, पुरोला में तीन, नैनीताल में छह, मंगलोर में पांच, कालाढूंगी में तीन, चिन्यौलीसौड़ में तीन, भवाली में दो, विकास नगर में चार, हरबर्टपुर में तीन, गंगोलीहाट में तीन, बेरीनाग में तीन कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया है। नगर पंचायत शक्तिगढ़ में तीन, सेलाकुई में तीन, नौगांव में तीन, नगला में तीन, मुनस्यारी में तीन, लण्डौर में चार, लालपुर में तीन, लाल कुआं में तीन, झबरेड़ा में चार, भगवानपुर में तीन कार्यकर्ताओं को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Editor

