डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने घटनाक्रम के बाद अब दिया इस्तीफा

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डीएवी परिसर से लगी दीवार गिरने से युवती की मौत के बाद से कई सवाल उठ रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था और इसकी जानकारी डीएवी प्रबंधन तक पहुंच गई थी। वहीं, घटना से गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य के घर और कॉलेज में कई दिन हंगामा किया था। इसे लेकर भी प्राचार्य व्यथित थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने नैतिकता के नाते इस्तीफा दिया है।