मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/06/Screenshot_2022-06-17-10-30-53-91_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f-811x1024.jpg)
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में तेज हवा संग भारी बारिश की संभावना है।
उधर, मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेेंगे। सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिसकी वजह से कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। उधर, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। पिछले दिनों राजधानी दून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor