सिचाई विभाग को मिलेगा नया प्रभारी HOD, जयपाल को नही मिल रहा एक्सटेंशन !!

उत्तराखंड सिचाई विभाग में नए HOD / प्रमुख अभियंता के लिए दावेदारों ने हाथ पैर मारने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि मौजूदा HOD जयपाल सिंह इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जहां एक तरफ मौजूदा HOD जयपाल को एक्सटेंशन मिलने की बात चल रही थी, वंही अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार जयपाल सिंह को एक्सटेंशन नही दे रही है। जिस कारण  HOD का चार्ज किसी अन्य को देने की तैयारी शासन कर रहा है।

जानकारी के अनुसार शासन सीनियर मोस्ट अभियंता सुभाष चंद्र पांडेय को फिलहाल अचार संहिता तक अतिरिक्त चार्ज देने की तैयारी कर रहा है, आचार संहिता के बाद राज्य सरकार सेवा नियमावली में शिथिलता देकर सिचाई विभाग के कुछ अभियंताओं को पदोन्नति देने की भी तैयारी कर रहा है। जिसके उपरांत विभाग को स्थायी HOD मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि मौजूदा HOD जयपाल सिंह के एक्सटेंशन को रोकने के लिए सिचाई विभाग के समस्त कर्मचारी संघों ने मोर्चा तक खोला हुआ था, यहाँ तक की कुछ संघ पदाधिकारी मुख्य सचिव तक से मिलकर विरोध जता चुके थे। माना जा रहा है कि इसी कारण से जयपाल का  एक्सटेंशन का सपना टूटा है।