उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान चयन वर्ष के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पद पर पदोन्नति का रास्ता कई निरीक्षकों के लिए खुलने जा रहा है। सिविल पुलिस, इंटेलिजेंस और पीएसी तीनों कोटों में सेवानिवृत्ति और ज्येष्ठ वेतनमान उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति के चलते रिक्तियां बनने से निरीक्षकों को सीओ बनने का अवसर मिलेगा।
सिविल (नागरिक) पुलिस की बात करें तो वर्तमान में केवल एक शुद्ध रिक्ति उपलब्ध है, जबकि शेष सभी पद सेवानिवृत्ति के कारण बनने वाली परिणामी रिक्तियां हैं।
यह बनेंगे इस चयन वर्ष में इंस्पेक्टर से CO
- यशपाल सिंह ( DPC के तुरंत बाद)
- गिरीश चन्द्र शर्मा (CO संदीप नेगी के रिटायरमेंट के उपरांत, 1 जनवरी 2027 को)
- प्रमोद कुमार उनियाल (CO भाष्कर लाल शाह के रिटायरमेंट के उपरांत, 1 अप्रैल 2027)
- राकेश कुमार गुसाईं (CO दौलतराम वर्मा के रिटायरमेंट के उपरांत, 1 अप्रैल 2027)
- राजीव रौथाण (CO महेश लखेड़ा के रिटायरमेंट के उपरांत, 1 मई 2027)
- राम किशोर सकलानी ( CO प्रतिमा भट्ट के रिटायरमेंट के उपरांत, 1 जुलाई 2027)
- नंद किशोर भट्ट (अगर CO सुरेंद्र सिंह भंडारी इसी चयन वर्ष में ज्येष्ठ वेतनमान उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होते हैं तो वह सिविल कोटे की एक सीट रिक्त कर देंगे)
उधर, इंटेलिजेंस कोटे में भी इस चयन वर्ष के दौरान पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इंटेलिजेंस कोटे के सीओ अन्न राम आर्य के ज्येष्ठ वेतनमान उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत होने से एक पद रिक्त होगा, जिस पर वरिष्ठ निरीक्षक सूर्य प्रकाश शाह पुलिस उपाधीक्षक बनेंगे।
इसी प्रकार पीएसी कोटे में मौजूदा सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के ज्येष्ठ वेतनमान उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत होने से एक पद रिक्त होगा। इस रिक्ति के विरुद्ध नरेंद्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।
इस प्रकार वर्तमान चयन वर्ष उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Editor

