आज 17 अक्टूबर को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने आधिकारिक भ्रमण पर जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम पहुंचे !!
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/10/img-20211017-wa00286179855222698138223.jpg)
श्री केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के उपरांत केदारनाथ में नियुक्त समस्त पुलिस बल (जिला पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी) से रूबरू हुए तथा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ किया गया !!
केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड पुलिस की थीम “मित्रता सेवा सुरक्षा” की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित एसडीआरएफ प्रभारी और अन्य पुलिस बल को वर्तमान समय में जारी मौसम सम्बन्धी अलर्ट के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया !!
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/10/img-20211017-wa00277932840460021552068.jpg)
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल, चौकी प्रभारी श्री केदारनाथ मंजुल रावत सहित समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा !!
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor