शक्तिमान प्रकरण में आरोपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दोषमुक्त

◆ शक्तिमान प्रकरण में मंत्री गणेश जोशी दोषमुक्त !!

◆ सीजेएम कोर्ट देहरादून ने सुनाया यह फैसला !!

◆ 5 साल तक कोर्ट में चला यह केस, अब जाकर कहीं गणेश जोशी को मिली राहत !!

साल 2016 में चल रहे शक्तिमान प्रकरण में देहरादून सीजेएम कोर्ट ने मंत्री गणेश जोशी को दोषमुक्त घोषित कर दिया है।

दरअसल, साल 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन निकाल रही थी इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए घुड़सवार भी तैनात किए गए थे लेकिन धक्का-मुक्की के बीच शक्तिमान घोड़े की एक टांग टूट गई थी।

जिसके बाद इस मामले का आरोप उस दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गणेश जोशी पर लगा था !!

मामले ने तूल तब पकड़ी, जब इलाज के दौरान शक्तिमान घोड़े की मौत हो गई। लिहाजा, उस दौरान विधायक गणेश जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी लिया गया था !!