भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इन 6 राजनेताओं को पार्टी से किया निष्कासित !!

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 6 लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।

निष्कासित सदस्य –

टीका प्रसाद मैखुरी – कर्णप्रयाग

महावीर सिंह रागंड़ – धनौल्टी

जितेंद्र नेगी – डोईवाला

धीरेन्द्र चौहान – कोटद्वार

मनोज शाह – भीमताल

राजकुमार ठुकराल – रुद्र्पुर