बलूनी की एक और पहल हुई सफल, लैंसडौन में शुरू हुआ डॉप्लर रेडार !!

पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलुनी की एक और पहल हुई सफल !!

लैंसडौन में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ डॉप्लर रेडार !!

बता दें कि एक वक्त ऐसा भी था जब इस डॉप्लर रेडार को रक्षा विभाग की लैंड NOC न मिलने के चलते अन्य राज्य शिफ्ट किया जा रहा था।

तब अनिल बलूनी ने ही इस डॉप्लर रेडार के लिए रक्षा मंत्री से मिल NOC स्वीकृत करवाई थी।

उत्तराखंड के लिए इस लिए महत्वपूर्ण है डॉप्लर रेडार –

प्रदेश में लगातार बादल फटने भूस्खलन व अत्याधिक वर्षा होने से प्राकृतिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। बीते वर्ष कोटद्वार, यमकेश्वर लैंसडाउन तहसीलों में भीषण आपदा देखने को मिली है। आपदा में यमकेश्वर कोटद्वार विधानसभा में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। इन सभी प्राकृतिक आपदाओं से बचने व पूर्व में ही इन घटनाओं का आकलन करने में यह डॉप्लर रेडार काफी मददगार साबित होता है।