उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी प्रशासन जेसीबी लेकर पंहुँचा उपद्रवियों के घर !!

उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड पुलिस के बुलडोजर ने भी उपद्रवियों में दहशत मचा दी है !!

हनुमान जयंती की शोभा यात्रा में बवाल करने वाले उपद्रवियों और उनके स्वजन को अब बुलडोजर से घर ढहने का डर सता रहा है। उनके स्वजन भी अब गिरफ्तारी देने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह पुलिस के बुलडोजर का ही डर है कि दो उपद्रवियों ने खुद ही पुलिस की गाड़ी में बैठकर गिरफ्तारी दे दी। माना जा रहा कि अब अन्य आरोपित भी इसी तर्ज पर गिरफ्तारी दे सकते हैं।

शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा में दूसरे समुदाय के व्यक्तियों ने जमकर बवाल किया था। बवाल में कई लोग घायल हुए थे। साथ ही कई वाहनों में आगजनी भी की थी। अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है। पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज किया और सीधे आरोपितों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई।

पुलिस ने चेतावनी भी दी कि गिरफ्तारी देने घर से बाहर नहीं निकले तो आरोपितों के घर गिरा दिए जाएंगे। बुलडोजर की दहशत की वजह से दो आरोपित खुर्शीद और मोहतरीन खुद ही घर से बाहर आए और गिरफ्तारी दे दी। वहीं अन्य फरार आरोपितों के स्वजन भी अब गिरफ्तारी देने के लिए दबाव बना रहे हैं।

वंही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले में दोषियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।