उत्तराखंड शासन ने सेवानिवृत्त PCS अधिकारी भरत लाल फिरमाल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। शासन की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत उन्हें उत्तराखंड सहकारी न्यायाधिकरण में सदस्य के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
भरत लाल फिरमाल पूर्व में कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में संभागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। नियुक्ति के साथ ही उन्हें नियमानुसार वेतन, भत्ते एवं अन्य सुविधाएं भी अनुमन्य होंगी।

