राज्य सरकार ने विभिन्न आयोगों और बोर्डों में दायित्वों का बंटवारा करते हुए चार महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी कर दिए हैं।
- किसान आयोग: हरिद्वार के वरिष्ठ नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह को ‘उत्तराखण्ड राज्य किसान आयोग’ का अध्यक्ष बनाया गया है।
- राज्य औषधीय पादप बोर्ड: देहरादून निवासी अनुराधा वालिया को माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से अवमुक्त करते हुए ‘राज्य औषधीय पादप बोर्ड’ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- अल्पसंख्यक हुनर परिषद: ऊधमसिंह नगर जिले से परमिन्दर सिंह विर्क (काशीपुर) और डॉ० यूनुस चौधरी (जसपुर) को ‘उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद’ में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

