देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर लगातार बारिश के बीच सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और धंसने के बाद प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को अग्रिम आदेशों तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। उप जिलाधिकारी मसूरी ने आदेश जारी करते हुए संबंधित विभागों को सड़क की मरम्मत और यातायात बहाली के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


Editor

