उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में आंशिक संशोधन करते हुए IAS अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय (2016 बैच) को आयुक्त नगर निगम देहरादून व निदेशक ऑडिट के साथ साथ अब निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA) की भी जिम्मेदारी दी है।
वहीं IAS अधिकारी प्रतीक जैन को आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन के साथ-साथ अब CEO UCADA की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बता दें कि अभी तक UCADA की जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान देख रहे थे।

Editor

