पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, कल बन्द रहेंगे सरकारी कार्यालय !!

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि 20 मई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।