देहरादून में CNG वाहन स्वामियों के लिए चिंता भरी खबर, अगले छह महीने तक CNG का संकट !!

देहरादून में अगले छह महीने तक सीएनजी का संकट बरकरार रह सकता है। ऑनलाइन सीएनजी स्टेशनों के बनने तक समस्या बनी रहेगी। गेल के अफसरों का दावा है कि दून में छह माह में तीन ऑनलाइन स्टेशन बन जाएंगे। इसके बाद दिक्कत दूर होगी।

दून में अभी तक हरिद्वार से सीएनजी आ रही है। अधिक भीड़ से दून के सीएनजी पंप मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। छह से सात हजार किलो प्रतिदिन गैस बिक रही है, जबकि डिमांड 12 हजार किलो है। गैस पाइपलाइन नहीं होने के कारण गैस आने में दिक्कतें हो रही है। वाहनों के माध्यम से गैस को लाया जा रहा है। इससे कुछ घंटों के लिए बिक्री ठप हो जा रही है।

24 घंटे कोई भी सीएनजी पंप सप्लाई नहीं दे रहा है। लिहाजा, दून में तीन ऑनलाइन सीएनजी पंप बनाए जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टनगर, सुभाषनगर, आईएसबीटी के पास इन्हें बनाया जाएगा। अभी शहर में चार और देहात में दो सीएनजी पंप हैं।