रविवार और सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी !!
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसा संभावना पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
जिलाधिकारी देहरादून ने दिए सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश !!
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञानी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश होने के साथ ही अचानक पारा तेजी से बढ़ेगा और ठंडक दस्तक दे देगी। हालांकि पिछले कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है और बारिश से पारे में और गिरावट की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 अक्टूबर को प्रदेश में बहुत तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है जिसमें तेज हवाओं के साथ भूस्खलन नदी नाले उफान पर होने की भी आशंका जताई जा रही है मौसम विभाग ने राज्य सरकार से आम लोगों घर से बाहर कम निकलने की अपील की है साथ ही जो भी बाहर यात्री उत्तराखंड आ रहे हैं उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी गई है ताकि किसी भी प्रकार से कोई भी जन हानि बारिश के चलते न हो।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/10/20211017_0853567221227101260204626-1024x704.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/10/screenshot_2021-10-17-08-59-59-15_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f69587040624057712-1024x493.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/10/20211017_0854024652429132474388083.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/10/20211017_0854043476339393373283908.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/10/screenshot_2021-10-17-09-00-26-49_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7122889380831550023-1024x581.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor