रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया RTO कार्यालय का यह कर्मचारी, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार !!

विजिलेंस ने आरटीओ कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी को 2200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी में शिकायत की थी कि आरटीओ कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में प्रति फाईल 2200 की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।

बता दें कि टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को आरोपी ललित मोहन आर्य, प्रशासनिक अधिकारी, आरटीओ कार्यालय रामनगर को शिकायतकर्ता से रू0 2200/- रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता द्वारा ट्रैप टीम को
नकद पुरूस्कार की घोषणा की गयी है।