उत्तराखंड का पहला PPS पुलिस अधिकारी जो पंहुचा 8900 ग्रेड पे पर, पदोन्नति आदेश हुए जारी !!

उत्तराखंड पुलिस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहां जावेद खान को उच्चतर वेतनमान में पदोन्नति मिली है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद उन्हें वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 क  के साथ 8900 ग्रेड वेतन वाले अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस पदोन्नति के साथ शाहजहां जावेद खान उत्तराखंड के PPS कैडर में 8900 ग्रेड पे के उच्चतर वेतनमान तक पहुंचने वाली पहली अधिकारी बन गयी है।