UKSSSC घपले के आरोपियों को पकड़ने वाली उत्तराखंड STF की टीम को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, एसएसपी अजय सिंह सहित इन उपनिरीक्षकों को मिलेगा पदक

UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पंजीकृत हुए मुकदमे में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के लिए IPS अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ व उनकी टीम के सदस्यों उपनिरीक्षक- दिलवर सिंह नेगी, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार, विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर अडिग हैं। जिसके फलस्वरूप उक्त प्रकरण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उनके द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।