देहरादून में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
पहले मामले में संग्राम सिंह उर्फ संतोष, सुंदर सिंह, विशाल कक्कड़ और नंदन सिंह बिष्ट के खिलाफ PMLA के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच में सामने आया कि ये आरोपी संग्राम सिंह उर्फ संतोष उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से चरस (Cannabis) लाकर दिल्ली समेत अन्य जगहों पर बेचता था। पुलिस ने एक वाहन से करीब 31 किलो चरस बरामद की थी। उस समय उत्तराखंड पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था व बादमे इस मामले को ED के सुपर्द कर दिया गया था। अब ED जांच में अवैध कमाई और बैंक लेनदेन में भारी गड़बड़ी भी सामने आई है।
बता दें कि सोशल मीडिया में चर्चा थी कि ED द्वारा जिस विशाल कक्कड़ पर कार्यवाई की गई है वह एक बॉलीवुड गायिका का पारिवारिक भाई है, लेकिन देर रात ED से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि उक्त विशाल कक्कड़ मुकदमें के विशाल कक्कड़ से भिन्न है।
दूसरे मामले में विजय खन्ना और बलविंदर जीत स्याल पर ग्राम समाज की जमीन हड़पने का आरोप है। जिस क्रम में इन दोनों के विरुद्ध चार्जशीट विशेष न्यायालय में दाखिल कर दी गयी है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बंशीवाला गांव में करीब 25 बीघा जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा की व अनैतिक तौर पर स्वामित्व प्राप्त किया। इस मामले में पहले ही करीब 75 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

Editor

