दून की सड़कों पर लेफ्ट टर्न फ्री कराने में जुटी ट्रैफिक पुलिस, लेफ्ट टर्न ब्लॉक करने वाले वाहनों पर जल्द शुरू हो सकती है चलानी कार्यवाही !!

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस लेफ्ट टर्न फ्री मुहिम का और विस्तार करेगी। शहर के 14 और चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री होगा। पुलिस ने सर्वे के बाद इन चौराहों को चिह्नित करने के साथ ही काम शुरू करवा दिया है।

पुलिस का मानना है कि लेफ्ट टर्न फ्री व्यवस्था से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और इन चौराहों पर जाम कम लगेगा। राजधानी में ट्रैफिक समस्या से हर कोई जूझ रहा है।

यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही, ताकि इस समस्या से लोगों को निजात दिलाया जा सके। इसी क्रम में पुलिस ने लेफ्ट टर्न फ्री मुहिम शुरू किया है। इस मुहिम के साथ घंटाघर से लेफ्ट टर्न फ्री व्यवस्था को सबसे पहले लागू किया गया। जिसका जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। नई व्यवस्था के बाद से पुलिस का मानना है कि घंटाघर पर जाम भी नहीं लग रहा है।

इन चौराहों पर भी लेक्टर्न होगा फ्री

मसूरी डायवर्जन, राजपुर से दिलाराम की ओर, बहल चौक, घंटाघर से दिलाराम की ओर, ग्लोब/ओरियंट, घंटाघर से दिलाराम की ओर, क्रास रोड, सर्वे चौक से आराघर की ओर, आराघर टी जंक्शन, आराघर से धर्मपुर मंडी की ओर, रिस्पना, नेहरू कॉलोनी तिराहा से हरिद्वार की ओर, लालपुल, निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक की ओर, निरंजनपुर मंडी, लालपुल से आईएसबीटी की ओर, शिमला बाईपास, निरंजनपुर मंडी से आईएसबीटी, कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स से बल्‍लीवाला की ओर, आराघर तिराहा, आराघर से धर्मपुर मंडी की ओर, एफआरआई, प्रेमनगर से बललपुर की ओर, प्रिंस चौक, जिलाधिकारी कार्यालय से रेलवे स्टेशन की ओर, क्लेमेंटटाउन चौक, आशारोडी से आईएसबीटी की ओर।