उत्तराखंड के इस IFS भारतीय वन सेवा अधिकारी से ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लिया फैसला, साझा की पोस्ट !!


उत्तराखंड कैडर के भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी साकेत बडोला ने निजी कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पौड़ी जिले के रहने वाले बडोला ने अपने सेवाकाल को जनसेवा, वन्यजीव संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित बताते हुए सहयोग के लिए सहकर्मियों, वनकर्मियों और जनता का आभार जताया। बता दें कि अभी वो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बतौर डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।