DOON MIRROR की खबर का असर, पहाड़ चढ़ेंगे मठाधीश कोतवाल-थानाध्यक्ष व कई SI, IG रेंज ने जारी किया आदेश !!

DOON MIRROR की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। देहरादून व हरिद्वार में सालों से जमे कई निरीक्षक व दरोगा अब पहाड़ चढ़ेंगे।

बता दें कि आपके अपने DOON MIRROR ने खबर प्रकाशित कर बताया था कि किस तरह वर्षों से मैदान में जमे कुछ निरीक्षक व दरोगा दूसरों का हक मार रहे हैं।

खबर का संज्ञान लेते हुए अब IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कड़क अंदाज में गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त SSP व SP को पत्र जारी कर अंतिम अल्टीमेटम दिया है व तीन दिन के भीतर ही समस्त अंडर ट्रांसफर कर्मचारियों को रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर ट्रांसफर पालिसी का उल्लंघन माना जाएगा।

IG गढ़वाल का पत्र जारी होने के बाद चार्ज पर बैठे एक कोतवाल ने ट्रांसफर रोकने के लिए भी घोड़े खोल दिये हैं। अपनी पंहुच की हनक का इस्तेमाल करते हुए वह पूर्व की भांति इस बार भी ट्रांसफर रुकवाने के लिए बड़ी बड़ी चौखट पर जाकर हाजिरी लगा रहा है। अब देखना होगा कि नवनियुक्त IG गढ़वाल के सामने उस कोतवाल की चल पाएगी या फिर इस बार भी पूर्व की तरह सेटिंग-गेटिंग का खेल का धंधा शुरू हो जाएगा व ट्रांसफर पालिसी धरी की धरी रह जाएगी।