भाजपा शासित इस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा !!

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है। उन्होंने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। वहीं थोड़ी देर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली, जिसमें नए सीएम को लेकर चर्चा होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है।

नए सीएम के लिए इन तीन नामों की चर्चा

डॉ. माणिक साहा, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देब बर्मन और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम नए सीएम को लेकर सबसे ऊपर चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर साहा नए सीएम बनते हैं तो बिप्लब देब को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

आलाकमान के कहने पर छोड़ा पद

बिप्लब देब मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। मेरे जैसे कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने नया सीएम कौन होगा, इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया है।