आज से शुरू हो रहा The Beatles Ganga Festival, प्रख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति, DM पौड़ी आशीष चौहान का प्रयास फिर लाया रंग !!

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का आगाज आज 27 अक्तूबर से होगा। फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। फेस्टिवल में संगीत प्रस्तुतियों के साथ ही स्थानीय हथकरघा उत्पाद और व्यंजनों की भी धूम रहेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का समापन 29 अक्तूबर को होगा। फेस्टिवल का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

बता दें कि उक्त कार्यक्रम का श्रेय जिलाधकारी पौड़ी आशीष चौहान को जाता जो हर बार अनूठे प्रयोग किये जाने को लेकर जाने जाते हैं।

बुधवार को लक्ष्मणझूला स्थित कैंप कार्यालय में पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान व एसएसपी श्वेता चौबे ने महोत्सव की तैयारियों की बैठक की।

कार्यक्रम स्थल पर करीब 800 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आए लोगों के लिए व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

महोत्सव में लोक संस्कृति पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके लिए यहां लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टाल पर महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में रहेंगी। साथ ही स्टालों पर उपलब्ध स्थानीय उत्पादों पर उनको निर्मित करने वाली महिला की फोटो लगाने का भी प्रयास किया जाएगा।