पुलिस विभाग ने जारी करी इंस्पेक्टरों की एक और नवीन अनंतिम वरिष्ठता सूची, इन 28 लोगों का CO/DySP बनना अब लगभग तय !!

पुलिस मुख्यालय ने CO/DSP पद पर इंस्पेक्टरों की पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इंस्पेक्टरों की एक और नवीन वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। पूर्व में PTC की मेरिट के अनुसार जारी की गई वरिष्ठता सूची को खारिज करते हुए अब डीजीपी अभिनव कुमार के आदेशों के बाद नयी सूची तैयार की गई है।

नई सूची के अनुसार सबसे पहले उन सिविल पुलिस के निरीक्षकों को जगह दी गयी है जिन्हें 2014 के रिक्ति के सापेक्ष नोशनल प्रोमोशन दिया गया है। उसके बाद PAC व इंटेलिजेंस के उन इंस्पेक्टर को जगह मिली है जो जिस वर्ष में इंस्पेक्टर के पद पर पहले पदोन्नत हुए थे।

बता दें कि विभाग ने फिलहाल अनंतिम सूची जारी कर निरीक्षकों से आपत्ती व सुझाव मांगे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की माने तो महकमा अब इस सूची में बदलाव करने के मूड में नही है। उच्च अधिकारियों ने DOON MIRROR को बताया है कि सूची काफी होमवर्क करने के बाद बनाई गई है इसमें कोई भी गलती होने की गुंजाइश काफी कम है। जिस क्रम में अब विभाग इसी को आगामी दिनों में अंतिम वरिष्ठता सूची के तौर पर जारी करेगा।

इन निरीक्षकों का CO / DySP बनना अब लगभग तय

पुलिस महक से मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त विभाग में CO / DySP पदोन्नत कोटे के 27 से 28 पद रिक्त हैं। अगर अंतिम सूची में कोई बदलवाव नही किया जाता है तो मौजूदा सूची के अनुसार निम्न 27 से 28 निरीक्षक अगले महीने CO/DySP के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।