जल्द होंगे PCS अधिकारियों के प्रोमोशन, कुछ का बढ़ेगा ग्रेड तो कुछ हो जाएंगे IAS !!

उत्तराखंड कार्मिक विभाग ने PCS अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया अंदरूनी तौर पर शुरू कर दी है। फिलहाल विभाग अचार संहिता खत्म होने से पूर्व कागजी कार्यवाई पूरी करने में लगा हुआ है।

विभागीय सूत्रों की माने तो अचार संहिता खत्म होते ही 8700 ग्रेड पे पर पदोन्नति हेतु कुल 25 PCS अधिकारियों के लिए डीपीसी बैठक आहूत कर दी जाएगी। बता दें कि फिलहाल 8700 ग्रेड पे पर सिर्फ 20 पद रिक्त हैं व उक्त बैच की वरिष्ठता सूची लिटिगेशन के कारण लंबित होने की वजह से कार्मिक विभाग 5 एक्स कैडर पोस्ट बना कर सम्पूर्ण बैच को ही पदोन्नत करने की तैयारी कर रहा है। वंही गतिमान जांच के चलते 2 PCS अधिकारी का लिफाफा बन्द रहेगा।

इन अधिकारियों का बढ़ेगा ग्रेड पे –

सादिया आलम, ललित नारायण मिश्र, अशोक पांडेय, वीर सिंह, विप्रा त्रिवेदी, त्रिलोक सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, सूंदर लाल सेमवाल, शिव कुमार बरनवाल, मोहन सिंह, रामजी शरण शर्मा, गिरीश चंद्र गुणवंत, मुहम्मद नासिर, शिव चरण द्विवेदी, प्रकाश चंद्र दुमका, इला गिरी, चंद्र सिंह मर्तोलिया, राहुल गोयल, हेमंत वर्मा, जय भारत सिंह,  उत्तम सिंह रमोला, जगदीश चंद्र कांडपाल, चंद्र सिंह, अशोक जोशी

2 PCS हो जाएंगे IAS पद पर पदोन्नत –

वैसे तो आईएएस पदोन्नति कैडर में 2 से अधिक रिक्त है लेकिन फिलहाल कार्मिक विभाग के अनुसार सिर्फ 2 ही पोस्ट रिक्त डिक्लेअर हुई है। जिसके तहत इस बार सिर्फ 2 सीनियर मोस्ट अधिकारी –  बंसीलाल राणा व नरेंद्र कुरियाल  ही IAS पद पर पदोन्नत हो पाएंगे।

बात करें निधि यादव की तो इस बार कार्मिक विभाग डीपीसी से पूर्व UPSC को प्रोमोशन रिव्यू हेतु पत्र लिखने जा रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो इस बार निधि यादव का बन्द पड़ा लिफाफा भी खुल सकता है, और वह भी IAS पद पर पदोन्नत हो जाएंगी।