राज्य के तीन जनपदों टिहरी, नैनीताल और देहरादून में शनिवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीनों जिलों के शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पौड़ी, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/08/20220825_201111-1024x704.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/08/20220825_201114.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/08/20220825_201120.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor