उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, कई वाहन चट्टान व मलबे में दबे !!

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास देर रात एक टैम्पो ट्रेव्लर और दो छोटे वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए।

हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। घटना स्थल पर रेस्क्यु कार्य चल रहा है। तीन यात्रियों के शव निकाल लिए गए हैं तथा एक शव गाड़ी में फंसा है, जिसे निकालने की कार्यवाही गतिमान है। 7 घायलों को जिला 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों वाहनों में 30 यात्री सवार थे। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है।

घटना स्थल पर वर्षा होने से पत्थर गिर रहे है, जिस कारण रेस्क्यू कार्य प्रभावित हो रहा है। दो एंबुलेंस से घायलों को चिकत्सालय भेजा गया है।