उत्तराखंड में सोमवार रात हुआ बड़ा हादसा !!
टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना का शिकार हो गई। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। अभी मौके पर रेस्क्यू का काम जारी है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया है
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/02/screenshot_2022-02-22-11-54-51-82_0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb5606334308250337618.jpg)
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/02/img-20220222-wa00046445034525447833647-1024x576.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/02/img-20220222-wa00086375012327745080546.jpg)
सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/02/fb_img_1645511717814678730168511606671.jpg)
16 में से 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी 13 शव बरामद कर उनकी शिनाख्त भी कर ली गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor