नगर निगम में 20 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी, खेमराज उनियाल समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

नगर निगम देहरादून में मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में कुल 20 नाम शामिल हैं। इनमें बालावाला क्षेत्र से खेमराज उनियाल, सहित देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को नगर निगम में मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी दी गई है।

जारी सूची के अनुसार विजय भट्ट, अवनीश कोठारी, मंगल सिंह राठौर, सुषमा जोशी, कैप्टन सुख बहादुर गुरंग, कमल थापा, प्रमिला देवी, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र पाल सिंह मोटी, अजय पाल, रमेश चंद्र काला, रुक्मणी पंवार, रोखर नौटियाल, विनय कुकशाल, अभिषेक परमार, जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीवन रावत, सुरेंद्र मित्तल, के. लक्ष्मी और खेमराज उनियाल के नाम सूची में शामिल हैं।

इन मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति के बाद नगर निगम देहरादून में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मनोनीत पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों को नगर निगम के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे।