चुनाव से ठीक पहले मेयर गामा की बढ़ती मुश्किलें, विजिलेंस ने जांच कर मुख्यालय को सौंपी रिपोर्ट, न्यायालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आख्या प्रस्तुत करने के दिए निर्देश !!

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर !!

चुनाव से ठीक पहले मेयर सुनील उनियाल गामा की बढ़ी मुश्किलें !!

एडवोकेट विकेश नेगी के प्राथना पत्र पर धारा 156-3 के तहत विशेष न्यायालय (सतर्कता) की बड़ी कार्यवाई !!

विजिलेंस कोर्ट ने मेयर सुनील उनियाल गामा पर धारा 7, 7A व 13(1)बी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत करने हेतु सतर्कता अधिष्ठान को आख्या प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया था।

जिसके क्रम में अब विजिलेंस में अपनी गोपनीय जांच पूरी कर व अंकित आरोपों के संबंध में सभी सूचना संकलन कर रिपोर्ट मुख्यालय को करी प्रेषित !!

वंही पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून सेक्टर द्वारा पत्र जारी कर उक्त प्रकरण के बारे में विशेष न्यायालय को किया गया सूचित !!

विभागीय सूत्र बताते हैं कि मुख्यालय, शासन से अनुमति लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर सकता है !!