उत्तराखंड शासन में इन दिनों IAS व PCS अधिकारियों के ट्रांसफर की सुगबुगाहट फिर शुरू हो गई है। जानकार बताते हैं कि इस बार सूची छोटी ही रहेगी लेकिन काफी अहम हो सकती है।
इस बार की तबादला सूची में शासन स्तर और जनपद स्तर पर सूक्ष्म बदलाव होने है। रिक्त पड़ी सचिव भाषा की कुर्सी को नया वारिस मिलना है तो एक से दो पॉवर सेंटर बन रहे सचिवों को हल्का भी किया जा सकता है। कुमाऊँ आयुक्त के पद पर विराजमान IAS दीपक रावत का भी 3 वर्ष 2 माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। माना जा है कि राज्य सरकार दीपक रावत को अब नवीन जिम्मेदारी दे सकती है।
इसके अतिरिक्त गढ़वाल व कुमाऊँ के एक एक महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी को भी समय ज्यादा होने के उपरांत हटाया जा सकता है। उक्त जनपदों में से एक जिलाधिकारी का तो 2 वर्ष से भी अधिक का कार्यकाल पूरा हो गया है जिसको अब वहां से स्थानांतरित कर अन्य अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बात करें PCS अधिकारियों की तो अभी मुख्य रूप से सरकार ADM हरिद्वार का पद कई दिनों से रिक्त पड़ा है। हरिद्वार में हाल ही में बिगड़े लॉ एंड आर्डर के बाद से यहां रिक्ति के सापेक्ष ADM भेजने की भी तैयारी हो रही है। साथ ही साथ कुछ एक से दो SDM को भी इच्छानुसार व रिक्ति के सापेक्ष ट्रांसफर किया जा सकता है।
10 हज़ार ग्रेड पे पर जल्द प्रोमोट हो रहे 9 अधिकारी को भी सीनियर मोस्ट ग्रेड के अनुसार तैनाती दी जा सकती है। चर्चा यहाँ तक है कि 10 हज़ार ग्रेड पे पर पदोन्नत होने जा रहे PCS व अन्य 8700 ग्रेड पे के भी 2 से 3 PCS को शासन में बतौर अपर सचिव तैनात किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि 2009 बैच के 5 आईएएस अधिकारी अपर सचिव पद से पदोन्नत होकर सचिव स्तर पर आ गये हैं, साथ ही साथ 3 अन्य सेवा (IRTS व IRS) के अधिकारी भी डेपुटेशन पर उत्तराखंड में अपर सचिव पद पर तैनात थे जिन्हें कुछ दिन पूर्व वापस अपनी सेवा के लिए विदा कर दिया गया है। अपर सचिव रैंक पर कमी को देखते हुए कुछ PCS अधिकारियों को शासन स्तर पर भी एडजस्ट किया जा सकता है व इस तरीके से वरिष्ठता विवाद के कारण फील्ड तैनाती में आ रही दिक्कत का भी हल निकल जाएगा।
यह 9 अधिकारी हो रहे 10 हज़ार ग्रेड पे पर पदोन्नत
- गिरधारी सिंह रावत
- निधि यादव
- बंशी लाल राणा
- नरेंद्र सिंह
- भरतलाल फिरमाल
- भवान सिंह चलाल
- चंद्र सिंह धर्मशक्तू
- जीवन सिंह नगन्याल
- रामदत्त पालीवाल
इन 9 अधिकारियों के अतिरिक्त PCS अधिकारी श्रीश कुमार को राज्य सरकार भी रिटायरमेंट से पूर्व पदोन्नति का तौफा दे सकती है। बात दें कि कोर्ट में चल रहे एक प्रकरण के कारण उनको अपने बैच के समक्ष पदोन्नति नही मिली है, लेकिन जानकार बताते हैं कि अब प्रकरण का निस्तारण होने के बाद उनको भी 8900 व 10,000 ग्रेड पे पर नोशनल पदोन्नति दी जा सकती है।

Editor